सड़क पर जल जमाव, आवागमन में हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर जल जमाव, आवागमन में हो रही परेशानी

स्थानीय लोगों ने जल निकासी की मांग नगर पंचायत के अधिकारी से की है

विज्ञापन

निर्मली. नगर पंचायत क्षेत्र स्थित एचपीएस कॉलेज जाने वाली मुख्य सड़क पर कई महीनों से जलजमाव की समस्या से छात्र-छात्राएं सहित आमलोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खास कर स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी दिक्कतें का सामना करना पड़ता है. लोगों ने बताया कि इस सड़क पर कई महीनों से जलजमाव की समस्या है. अधिक समय से पानी जमा रहने के कारण अब पानी से बदबू आने लगी है. जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. जनप्रतिनिधि सहित अधिकारियों के उदासीनता के कारण टोला में सड़क पर लगा जलजमाव की समस्या विकराल रूप धारण कर लिया है. हल्की सी बारिश होने से सड़क मार्ग पर जल जमाव हो जाती है. जिससे सड़क मार्ग पर लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो जाता. स्थानीय लोगों ने जल निकासी की मांग नगर पंचायत के अधिकारी से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन