विस चुनाव : डीएम व एसपी ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम सावन कुमार एवं एसपी शरथ आरएस ने थाना में समीक्षा बैठक की

विज्ञापन

-संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से की जाए गश्ती – चुनाव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता त्रिवेणीगंज. विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम सावन कुमार एवं एसपी शरथ आरएस ने थाना में समीक्षा बैठक की. इसमें संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों की लिस्ट तैयार करने, गश्ती पर बल, चेकिंग अभियान, हथियार शत-प्रतिशत जमा कराने, वाहन चेकिंग आदि का लेकर निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र के प्रत्येक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से गश्ती की जाए और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या उपद्रव की स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. डीएम ने कहा कि अगर किसी स्थान पर असामाजिक तत्व या उपद्रवी गतिविधियां पाई जाती हैं तो संबंधित व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 11 नवंबर को होने वाले मतदान के दिन निर्भय होकर मतदान केंद्रों पर जाएं और अपने मत का प्रयोग करें. लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, थानाध्यक्ष राकेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन