ePaper

मृतक नाई के परिजनों से मिले वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Updated at : 08 May 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
मृतक नाई के परिजनों से मिले वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हर संभव मदद का दिया भरोसा

छातापुर थानाध्यक्ष से मोबाइल पर बात कर हत्या में शामिल लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने का अनुरोध किया.

विज्ञापन

– मृतक के परिजन को 21 हजार का दिया चेक छातापुर वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा गुरुवार को प्रखंड के झखाड़गढ़ पंचायत स्थित भट्टावारी गांव पहुंचे. जहां उन्होंने दिवंगत नाई 65 वर्षीय जगदीश ठाकुर के परिजनों से मुलाकात की और नृशंस रूप से की गई हत्या पर दुख व्यक्त किया. श्री मिश्रा ने घटना के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली और मामले में पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई से भी अवगत हुए. इस दौरान उन्होंने छातापुर थानाध्यक्ष से मोबाइल पर बात कर हत्या में शामिल लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने का अनुरोध किया. वहीं श्री मिश्रा ने यथासंभव के सौजन्य से मृतक की पत्नी अरुणा देवी को 21 हजार की चेक राशि प्रदान कर आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. घटना की जानकारी देने के दौरान मृतक की पत्नी और कर्ता पुत्र फफककर रोने लगे. पुत्रों ने बताया कि मजदूरी के दो सौ रूपये मांगने पर उनके पिता की कुदाल से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्यारों को भी मौत की सजा मिले तब ही उन्हे न्याय मिल पायेगा. इस पर श्री मिश्रा ने कहा कि समुचित न्याय दिलाने के लिए वे पुलिस के अधिकारियों से बात करेंगे. इससे पूर्व संजीव मिश्रा मुख्यालय पंचायत वार्ड 16 स्थित बजरंग चौक निवासी विजय पासवान के घर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने विजय पासवान का समुचित इलाज करवाने का आश्वासन देते तत्काल रूप से 21 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया. कहा कि पनोरमा हॉस्पीटल के एंबुलेंस से उसे पुर्णिया भेजा जायेगा और वहां समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जायेगी. श्री मिश्रा ने बताया कि दैनिक मजदूर विजय पासवान जम्मू-कश्मीर में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से जमीन पर गिर गए थे. दुर्भाग्यवश हुए इस हादसे के बाद समुचित उपचार के अभाव में उनके शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह निष्क्रिय व शिथिल हो गया है और वे व्हीलचेयर पर हैं. मेहनत मजदूरी कर बीबी और बच्चों के भरन पोषण की जिम्मेवारी उन्हीं के कंधे पर है. श्री मिश्रा ने समाज के लोगों से भी इनके सहयोग में आगे आने की अपील की. मौके पर चंद्रदेव पासवान, विकास कुमार, पूर्व मुखिया आफताब आलम, पूर्व सरपंच ललिता देवी, कुंदन पासवान, रोहित सिंह चौहान, महानंद ठाकुर आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन