जीवछपुर में ग्रामीणों ने पकड़ा संदिग्ध ट्रक, जांच में मिला मवेशी, वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन

जांच में मिला मवेशी, वाहन जब्त

विज्ञापन

बलुआ बाजार भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर स्थित वीरपुर-उदाकिशुनगंज एसएच 91 मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को ग्रामीणों की सजगता से एक संदिग्ध ट्रक पकड़ा गया. बताया जाता है कि ट्रक की चपेट में आने से एक बकरी की मौके पर मौत हो गई, जिसके बाद चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा. इससे ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने ट्रक का पीछा कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची भीमपुर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया. जांच में पाया गया कि वाहन में अवैध रूप से दर्जनों मवेशी लादे गए थे. पुलिस ने मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और ट्रक को थाना लाकर आगे की कार्रवाई शुरू की. घटना की जानकारी मिलते ही वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से बातचीत कर मामले को गंभीरता से लेने की मांग की. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर तनावपूर्ण माहौल को शांत कराया और जाम हटवाकर यातायात को बहाल कराया. इस संदर्भ में भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त किया है. मवेशियों की तस्करी से संबंधित पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन