ePaper

स्कूल भवन निर्माण में घटिया सामग्री का हो रहा प्रयोग, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

Updated at : 10 May 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल भवन निर्माण में घटिया सामग्री का हो रहा प्रयोग, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

भवन के छत से सीपेज हो रहा है

विज्ञापन

करजाईन. बायसी पंचायत के वार्ड नंबर 06 मल्लाह व शर्मा टोला में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बने स्कूल के भवन निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम व अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर जांच की मांग की है. ग्रामीण अजीत कुमार मुखिया, विकास यादव, गणेश गुरुमैता, जाहिद, मो अल्ताफ आलम, प्रदीप शर्मा, विंदेश्वर मुखिया आदि ने आवेदन देकर बताया कि बायसी मल्लाह एवं शर्मा टोला वार्ड नंबर 06 में सर्व शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय का भवन निर्माण कार्य चल रहा है. स्कूल भवन निर्माण कार्य में प्रारंभ से ही घटिया ईंट एवं नहर के बालू से भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है. भवन के छत से सीपेज हो रहा है. इस बात की जानकारी कनीय अभियंता एवं संवेदक को तत्काल दिया गया. लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. कनीय अभियंता तथा संवेदक की मिलीभगत से यह कार्य हो रहा है. ग्रामीणों ने अधिकारियों से इसकी जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन