ट्रेन से गिर कर अज्ञात युवक मौत

सूचना मिलते ही सअनि दिलीप चौधरी घटना स्थल पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गये. शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा गया
प्रतापगंज. थाना क्षेत्र के बेलही पुल संख्या 38 पर गुरुवार की सुबह सहरसा-फारबिसगंज डेमू ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि ट्रेन संख्या 05516 डेमू ट्रेन राघोपुर से निर्धारित समय 8:49 बजे खुलने के बाद प्रतापगंज आ रही थी. प्रतापगंज आने के क्रम में बेलही धार पर बनी पुल संख्या 38 पर ट्रेन से एक युवक अचानक गिर गया. जिसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं भैंस चराने जा रहे लोगों ने कुछ देर बाद पुल के नीचे गिरा एक युवक की लाश को देख आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी. जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही सअनि दिलीप चौधरी घटना स्थल पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गये. शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










