Supaul, आधे घंटे के अंदर दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

Updated:
विज्ञापन
Supaul, आधे घंटे के अंदर दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

आधे घंटे के अंदर दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

विज्ञापन

राघोपुर (सुपौल) से आशुतोष झा की रिपोर्ट, थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में जेपी चौक के समीप रविवार की संध्या आधे घंटे के अंदर दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि दोनों गाड़ियों में सवार लोगों को मामूली चोटें आई, जिसके कारण किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि डिवाइडर पर एनएचएआई द्वारा किसी प्रकार का संकेत नहीं दिया गया है, साथ ही डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसके कारण वाहन चालकों को खासकर रात के समय काफी परेशानी होती है और यह दुर्घटना का रूप ले लेती है। घटना को लेकर जानकारी देते स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी संख्या बीआर 07 बीजी 3670 फारबिसगंज की ओर से आ रही थी, इतने में अचानक अंधेरा रहने तथा डिवाइडर पर संकेत नहीं रहने के कारण गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरन्त सभी सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। अभी लोग इस दुर्घटना से उबर भी नहीं सके थे, कि करीब 20 मिनट बाद पुनः एक अन्य गाड़ी बीआर 24एके 4171, जिस पर बिहार सरकार का बोर्ड लगा था, अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि गाड़ी दो पलटी और एनएच पर ही उलट गई। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा धक्का देकर गाड़ी को सीधा किया गया और सवार को सुरक्षित निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी में एक बच्चा सीट के बीच में फंस गए था, जिसे काफी मशक्कत से निकाला गया। लोगों ने मांग किया है कि जल्द से जल्द डिवाइडर को पेंट करवाकर संकेत सूचक और रेडियम लाइट लगवाया जाय, ताकि लगातार होने वाली इस प्रकार के दुर्घटना पर रोक लगाया जा सके।

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन