ePaper

109 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Updated at : 19 Jul 2024 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि अवैध देशी चुलाई शराब के दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग – अलग जगह से पुलिस कुल 109 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. वहीं एक तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. मुख्य बाजार स्थित बगीचा क़लम के समीप से एक मोटरसाइकिल के लेगॉर्ड में लटके थेले में प्लास्टिक के थैले में 24 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ पत्तरघट्टी वार्ड नंबर चार निवासी कामेश सरदार को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया. वहीं थाना क्षेत्र के बेजनाथपुर वार्ड नंबर नौ से 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र के निशीहरपुर वार्ड नंबर तीन निवासी अविनाश कुमार को गिरफ्तार. जबकि पत्तरघट्टी वार्ड नंबर 10 निवासी रविंद्र सरदार के आवासीय परिसर से 60 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया. एक तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. इस बाबत त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि अवैध देशी चुलाई शराब के दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया. जबकि एक तस्कर भाग निकला. दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन