40 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया
छातापुर. राजेश्वरी थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह विशेष समकालीन अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 40 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है. छापेमारी के दौरान दो तस्कर की गिरफ्तारी भी की गयी. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर थाना क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों में बुधवार अहले सुबह विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. महम्मदगंज वार्ड संख्या 13 में छापेमारी कर अनारचंद सरदार को उसके घर से 35 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं ग्वालपाड़ा पंचायत वार्ड संख्या 16 से पांच लीटर चुलाई शराब के साथ शोभानंद सरदार की गिरफ्तारी की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




