राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रतिभागियों को शोध व नवाचार के लिए किया प्रेरित

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रतिभागियों को शोध व नवाचार के लिए किया प्रेरित

सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय के विद्युत अभियंत्रण विभाग द्वारा आयोजित एक सप्ताहीय राष्ट्रीय कार्यशाला के पांचवें दिन विशेषज्ञों के ज्ञानवर्धक व्याख्यानों का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सुपौल. सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय के विद्युत अभियंत्रण विभाग द्वारा आयोजित एक सप्ताहीय राष्ट्रीय कार्यशाला के पांचवें दिन विशेषज्ञों के ज्ञानवर्धक व्याख्यानों का आयोजन किया गया. तकनीकी सत्रों में ऊर्जा भंडारण, सौर ऊर्जा प्रणाली तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अनुसंधान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ चंदन कुमार ने उभरते ऊर्जा भंडारण उपकरण एवं उनकी विशेषताएं विषय पर व्याख्यान दिया. उन्होंने आधुनिक बैटरी तकनीक, सुपरकैपेसिटर, हाइब्रिड ऊर्जा भंडारण प्रणाली तथा उनके प्रदर्शन मापदंडों जैसे ऊर्जा घनत्व, पावर घनत्व एवं कार्यक्षमता पर प्रकाश डाला. द्वितीय सत्र में पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय, पूर्णिया के डॉ अजय कुमार ने विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किया. उन्होंने विद्युत अभियंत्रण के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी प्रगति पर अपने अनुभव साझा किए. प्रतिभागियों को शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन