135 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह एवं अन्य जवानों की सक्रिय भूमिका रही

विज्ञापन

– एक चारपहिया वाहन जब्त वीरपुर. एसएसबी 45 वीं बटालियन के पिपराही बीओपी के जवानों ने 135 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को पकड़ा है. इस दौरान एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है. जब्त शराब और वाहन को शराब तस्कर के साथ उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है. पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान कोढ़ली निवासी योगेंद्र कुमार और छतौनी निवासी अनर्जित कुमार के रूप में की गई है. जानकारी देते हुए एसएसबी 45 वी बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि पिपराही बीओपी क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है. प्राप्त सूचना के आधार पर पिपराही से एक विशेष नाका पार्टी का गठन कर चिन्हित स्थान पर भेजा गया.स्पर संख्या 11.70 किमी पर पहुंचने पर जवानों ने देखा कि दो व्यक्ति संदिग्ध चारपहिया वाहन (वागन आर) पर नदी की ओर से बोरी लाकर लाद रहे थे. सुरक्षा बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को वाहन सहित हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान बताया कि उक्त शराब को दहगामा निवासी भोला यादव द्वारा लाकर दी गई थी, जिसे लौकहा निवासी अरविंद को देने के लिए ले जाया जा रहा था. इस कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह एवं अन्य जवानों की सक्रिय भूमिका रही .

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन