ePaper

अगलगी में दो घर जल जले, नकदी समेत सामान भी नष्ट

Updated at : 20 Aug 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में दो घर जल जले, नकदी समेत सामान भी नष्ट

प्रशासन की ओर से राहत सामग्री का वितरण भी किया गया है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के करहरवा वार्ड नंबर 08 में बीती देर रात लगी आग में दो घर जल गये. घटना मंगलवार देर रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है. आग लगने के कारण बेचन ठाकुर और संजीव ठाकुर के घरों में रखा सामान नकदी, कागजात, अनाज, पेटी-बक्सा, गोदरेज, सिलाई मशीन, मोटरसाइकिल, चौकी, पलंग सहित अन्य घरेलू सामग्री जलकर खाक हो गई. पीड़ितों के अनुसार इस घटना में एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. रात के समय जब लोग गहरी नींद में थे, अचानक आग की लपटें उठीं और अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दोनों परिवारों का सबकुछ जल चुका था. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह को दी गई. उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही बुधवार को राजस्व कर्मचारी राज रोशन को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया गया. पीड़ित परिवार द्वारा घटना से संबंधित एक लिखित आवेदन भी दिया गया है. प्रशासन की ओर से राहत सामग्री का वितरण भी किया गया है. ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन