आग लगने से दो घर जले, हजारों की क्षति

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से दो घर जले, हजारों की क्षति

आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

विज्ञापन

किशनपुर. शिवपुरी पंचायत के वार्ड नंबर 02 मोमिन टोला में अचानक लगी आग से दो परिवार का आशियाना जल गया. इस संबंध में गृहस्वामी मो इफ्तिखार अंसारी एवं मो शब्बीर अंसारी ने बताया कि आग लगने के साथ ही तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिसके चलते वहां जाना भी मुश्किल हो रहा था. आग लगने पर आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घरों का एक भी सामान नहीं बच पाया. जिसमें गेहूं, कपड़े, बर्तन, चौकी सहित घर का अन्य सामान था. जिसमें अब कुछ भी नहीं बच पाया. मौके पर मौजूद पंचायत समिति मो इश्तियाक, मोलाना हाशिम, हाफिज कबीर, हाफिज कादिर, मो नौशाद, मो फ़जले ने गृह स्वामी को ढांढस बंधाया. इस बाबत बीडीओ सह प्रभारी सीओ पिंकी कुमारी ने बताया कि कर्मी को भेज कर क्षति का आकलन करने के बाद सरकार से मिलने वाली सहायता दिया जाएगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन