ePaper

शराब के नशे में दो पियक्कड़ गिरफ्तार

Updated at : 14 Sep 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में दो पियक्कड़ गिरफ्तार

सूचना पाते ही एसआई पुलिस बल के साथ इटवा पहुंच नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को पकड़ लिया

विज्ञापन

प्रतापगंज. पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग -अलग जगहों से गुप्त सूचना पर नशे की हालत में हंगामा करते दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया. एसआई लाला कुमार ने बताया कि शनिवार को संध्या गश्ती के समय सूचना मिली की थाना क्षेत्र के चिलौनी दक्षिण पंचायत के इटवा गांव में एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है. सूचना पाते ही एसआई पुलिस बल के साथ इटवा पहुंच नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम तेकुना पंचायत के वार्ड नंबर 02 निवासी राजकुमार सादा बताया. जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. इसी बीच श्री कुमार को पुनः सूचना मिली कि भवानीपुर उतर पंचायत के गंगशायर गांव के पास शराब के नशे में एक व्यक्ति बदमाशी कर रहा है. एसआई श्री कुमार सूचना पाते ही गंगशायर पहुंच शराब के नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को पकड़ कर थाना ले आये. पूछताछ में वह भवानीपुर उतर पंचायत का उपेन्द्र यादव निकला. दोनों पियक्कड़ों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन