दो दिनों की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल

गोल चौक से बॉर्डर रोड जाने वाली सड़क पर पानी लगा हुआ है
वीरपुर. नगर पंचायत ने शहर में जल निकासी की व्यवस्था का रोडमैप तैयार किया है. ईओ मयंक कुमार ने शहर में 70 प्रतिशत जल निकासी की व्यवस्था पूरी होने का दावा किये हैं, लेकिन शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह हुई बारिश ने इन सभी दावा को खारिज कर दिया है. गोल चौक से बॉर्डर रोड जाने वाली सड़क पर पानी लगा हुआ है. सड़क निर्माण का कार्य जल संसाधन विभाग के शीर्ष कार्य प्रमंडल द्वारा कराया गया है. लेकिन बीती रात्रि हुई बारिश ने कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी. लोगों ने वीरपुर गोल चौक से बॉर्डर रोड तक नाला निर्माण की मांग की है. ताकि नगर का सबसे बड़ा रिहायशी क्षेत्र में जाने में लोगों को परेशानी नहीं हो. पूछे जाने पर नगर पंचायत के ईओ मयंक कुमार ने बताया कि जब तक पक्की नाली को लेकर विभागीय निविदा की प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है, तब तक वैकल्पिक तौर पर कच्ची नाली का निर्माण कर जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










