ePaper

दो दिवसीय दीना भदरी मेला का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Updated at : 02 May 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय दीना भदरी मेला का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मेले का उद्घाटन राजद के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने फीता काटकर किया

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड अंतर्गत पथरा उत्तर पंचायत के जोल्हनियां वार्ड नंबर 08 महादलित टोला में दो दिवसीय दीना भदरी मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया. मेले का उद्घाटन राजद के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने फीता काटकर किया. उद्घाटन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने पूजा-अर्चना कर लोक देवता दीना भदरी का आशीर्वाद प्राप्त किया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सहरसा जिले के बरदाहा गांव से आई कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत दीना भदरी पर आधारित लोकनाट्य रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे. मंचन में दीना भदरी की संघर्षपूर्ण जीवनगाथा, सामाजिक न्याय की लड़ाई और जनसेवा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया. उद्घाटन संबोधन में पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने कहा, दीना भदरी महादलित समाज के कुलदेवता हैं. वे शोषित, वंचित और पीड़ित वर्ग के रक्षक रहे हैं. उनकी पूजा हर वर्ष लोक महोत्सव के रूप में की जाती है, जो सामाजिक एकता और सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने यह भी बताया कि दीना भदरी का जन्म नेपाल के सप्तरी जिले के जोगिया गांव में हुआ था, और वे जमींदारी, अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने वाले प्रेरणास्रोत रहे हैं. मेला स्थल पर दिना भदरी, कामाबधेसर, शिव-पार्वती, माता शबरी, शेषनाग सहित अनेक धार्मिक मूर्तियों की स्थापना की गई थी. पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने आस्था और उत्साह के साथ भाग लिया. मेला आयोजन को सफल बनाने में मेला सचिव जालेश्वर सादा सहित कुशुम लाल सादा, जागो सादा, शालीग्राम सादा, उमेश सादा, बहादुर सादा, शिवन सादा, प्रभु सादा, राजेन्द्र सादा, राजकुमार सादा और सीयाचरन सादा का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन