जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े दो मामलों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े दो मामलों का निष्पादन

उन्होंने उपस्थित लोगों से पंचायत स्तर पर मिल बैठकर कर छोटे मोटे मामला का निष्पादन करने की अपील की

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सीओ धीरज कुमार ने किया. उन्होंने ने बताया कि जनता दरबार में दोनों पक्षों के बारीकी से कागजातों की जांच करने के बाद दो मामले का त्वरित निष्पादन किया गया. वहीं सात नये मामले का आवेदन प्राप्त हुआ. लेकिन आपसी सामंजस्य नहीं होने एवं कागजात के अभाव में मामले का निष्पादन नहीं हुआ. सीओ ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े छोटे-छोटे मामले का दोनों पक्षों के समक्ष विभिन्न कागजातों के अवलोकन कर निपटारा किया जाता है. उन्होंने उपस्थित लोगों से पंचायत स्तर पर मिल बैठकर कर छोटे मोटे मामला का निष्पादन करने की अपील की. इस मौके पर थाना अध्यक्ष किशोर कुमार, एएसआई रामराज सिंह, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार सहित फरियादी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन