जनता दरबार मे निपटाए गये जमीन विवाद के दो मामले

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार मे निपटाए गये जमीन विवाद के दो मामले

थाना क्षेत्र के भूमि संबंधित विवाद के 05 नए और पुराने 18 मामले आए

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. आदर्श थाना परिसर में शनिवार को राजस्व अधिकारी राकेश कुमार, डाटा ऑपरेटर अमन कुमार और सअनि बीडी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें थाना क्षेत्र के भूमि संबंधित विवाद के 05 नए और पुराने 18 मामले आए. जिसमें पुराने 02 मामले का निष्पादन किया गया. इस बाबत राजस्व अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीन विवाद को लेकर कुल 23 मामले आए. जिनमें दोनों पक्ष द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के अवलोकन व उनकी दलीलों को सुनने के बाद 02 मामलों का निष्पादन कर दिया गया. वहीं शेष बचे 21 मामले का निष्पादन अगले जनता दरबार में किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन