ePaper

एक लाख भारतीय मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार

Updated at : 05 May 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
एक लाख भारतीय मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार

तलाशी के दौरान दोनों के पास से 500 रुपये के नोटों में कुल एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए.

विज्ञापन

कुनौली भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसबी 45वीं बटालियन सीमा चौकी राजपुरा के जवानों ने गश्ती के दौरान संदिग्ध रूप से नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे दो व्यक्तियों को 500-500 रुपये के नोटों में कुल एक लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि 04 मई की रात करीब 11 बजे सीमा स्तंभ 226/13 के पास विशिष्ट नाका ड्यूटी के दौरान एसएसबी जवानों ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को अनधिकृत मार्ग से भारत में प्रवेश करते देखा. जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत दोनों को पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान दोनों के पास से 500 रुपये के नोटों में कुल एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए. पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपनी पहचान राजपुरा वार्ड नंबर 03 निवासी विजय कुमार यादव एवं विजय पासवान के रूप में की. गिरफ्तारी के बाद विधिसम्मत कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों व्यक्तियों एवं जब्त नकदी को एलसीएस कुनौली को सौंप दिया गया. इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हमीर सिंह भाटी समेत एसएसबी के अन्य जवान भी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन