ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम

Updated at : 13 Aug 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र के एनएच 57 बेलही पुल के समीप एक तेज रफ्तार की अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला. जिस कारण दोनों युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक युवकों की पहचान चिलौनी उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 03 बेलही गांव निवासी नरेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार उर्फ़ छोटू कुमार व छातापुर प्रखंड के लक्ष्मीनियां गांव निवासी जयकिशोर यादव के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार यादव के रूप में की गई. घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. मौके पर पहुंचे परिजन अपने जिगर के टुकड़े का क्षत विक्षत शव देख चीत्कार मार-मार कर रोने लगे.

डायल 112 पुलिस ने नहीं किया मदद

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अमित कुमार अपने दोस्त राहुल कुमार के साथ उसके घर लक्ष्मीनिया गांव जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकला था. जैसे ही बाइक लेकर एनएच 57 पर चढ़ा उसी क्रम में सिमराही की ओर से तेज गति से आ रही एक ट्रक ने दोनों बाइक सवार को कुचल डाला. जब तक आसपास के लोग शोर मचाते तब तक दोनों को ट्रक करीब 20 से 25 मीटर घसीटते रहा. इसके बाद मौके पर लोग पहुंचे तो ट्रक छोड़ चालक व खलासी फरार हो गये. बताया कि एक युवक की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि दूसरे युवक की सांसें चल रही थी. इस बीच डायल 112 पुलिस पर लोगों की नजर पड़ी. लोगों ने हाथ देकर पुलिस से मदद की गुहार लगायी. लेकिन लोगों के इशारे को अनदेखा कर वाहन वहां से तेजी से निकल गयी. जिस कारण लोगों में आक्रोश पनप गया.

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से जाम समाप्त की अपील करने लगे. लेकिन जाम में शामिल लोग उक्त स्थल पर अक्सर दुर्घटना होने की बात कह मौके पर वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग पर डटे रहे. जाम के करीब चार घंटे बाद बीडीओ, सीओ व जनप्रतिनिधि पहुंचे. जिसके समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए. इसके बाद जाम को समाप्त कराया जा सका. तब जाकर उक्त पथ पर आवागमन बहाल हो सका. इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की कतार लगी रही. जिन्हें आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मौके पर पूर्व प्रमुख भूपनारायण यादव, मुखिया अनिल कुमार यादव, राजेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का जाम समाप्त करने में अग्रणी भूमिका रही.

कहते हैं थानाध्यक्ष

इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि मौके पर डायल 112 वाहन पहुंची थी. जिसे रुकना चाहिए था. दुखद है कि वाहन नहीं रुका. बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन