आतंकी हमले में मारे गये सैलानियों को दी गयी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

Updated:
विज्ञापन
आतंकी हमले में मारे गये सैलानियों को दी गयी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

श्रद्धांजलि सभा के दौरान मौजूद लोगों ने गम और गुस्से का इजहार किया

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की देर शाम बुद्धीजीवि समाज द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. व्यवसायी संघ के प्रखंड अध्यक्ष केशव कुमार गुड्डू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई. वहीं दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों के आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से विनती की गई. श्रद्धांजलि सभा के दौरान मौजूद लोगों ने गम और गुस्से का इजहार किया. कहा कि अमन चैन की राह पर अग्रसर जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से शांति भंग करने की नापाक कोशिश की है. देश के 140 करोड़ देशवासी एकजुट है और इस कायराना हमले का करारा जवाब देने के लिए सबने कमर कस लिया है. पूरे आतंकी नेटवर्क व उसके आकाओं के अलावे जम्मू-कश्मीर में छुपे आतंकवाद के मददगारों को मिट्टी में मिलाने का यह वक्त है. भारतीय सेना और देश के नौजवान इस बार आतंकवाद का सफाया करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडे़गी. इस दौरान मौजूद लोगों ने मोदी तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं. पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि कई नारे भी लगाये. मौके पर गौरीशंकर भगत, सूरज चंद्र प्रकाश, पवन कुमार हजारी, मकशुद मसन, अजय कुमार सिंह, राजकुमार भगत राजू, सतीश साह, चंद्रदेव पासवान, पंकज कुमार भगत, हीरालाल साह, रवि पांडेय, सत्यप्रकाश, राजीव ठाकुर, पुनीत बोथरा, गुंजन भगत, सुबोध बहरखेर, मंजेश यादव, रामप्रकाश रवि, अवधेश कुमार, रूपेश पासवान आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन