ePaper

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों को चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने दी श्रद्धांजलि

Updated at : 28 Apr 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों को चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने दी श्रद्धांजलि

सरकार दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगी और न्याय सुनिश्चित करेगी.

विज्ञापन

सुपौल कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के खिलाफ हुए बर्बर और कायरतापूर्ण नरसंहार के विरोध में सुपौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा में मरने वाले निर्दोषों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की. सभा को संबोधित करते हुए सुपौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पप्पू ने कहा कि संस्था इस जघन्य कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में जाति, धर्म और राजनीति जैसे मुद्दों से ऊपर उठकर सभी देशवासियों को एकजुट होकर सरकार पर भरोसा बनाए रखना चाहिए. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगी और न्याय सुनिश्चित करेगी. श्रद्धांजलि सभा में ललन जयसवाल, पवन अग्रवाल, सरवन मोहनका, मुकेश अग्रवाल, मनोरंजन चौधरी, मनीष जयसवाल, सुनील जयसवाल, मुकेश मोहनका, अनुनय ठाकुर, आदिल अंजुम सहित अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन