सड़क पर लगे पेड़ को काटा, आवागमन में होगी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कर्मी ने शुक्रवार को स्थल पर पहुंच कर मजदूरों के सहयोग से पेड़ कटवाया

विज्ञापन

छातापुर. छातापुर चुन्नी पथ में रानीपट्टी वितरणी नहर सड़क पर खड़े विशाल पेड़ को वन विभाग ने काटकर हटवा दिया. सिंचाई विभाग के कर्मी ने शुक्रवार को स्थल पर पहुंच कर मजदूरों के सहयोग से पेड़ कटवाया. बीच सड़क से पेड़ हटाये जाने के बाद छोटे बड़े वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है. भाजपा मंडल अध्यक्ष मध्यभाग प्रशांत उर्फ काली झा ने बताया कि सिंचाई प्रमंडल वीरपुर के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर पेड़ हटवाने का अनुरोध किया गया था. 67 आरडी के समीप बीच सड़क पर पेड़ रहने से हर समय आवागमन में बाधा और दुर्घटना की आशंका जताई गई थी. लोगों ने बताया कि नहर के पश्चिमी किनारे पर दशकों से पेड़ लगा था. सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा पेड़ हटाये बिना ही पक्की सड़क का निर्माण कर दिया गया. सड़क के मध्य पेड़ रहने के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. उक्त स्थल पर सड़क के दोनों किनारे लगा रैनकट भी हादसे को आमंत्रित कर रहा था. लोगों ने बीच सड़क से पेड़ हटवाने के लिए मंडल अध्यक्ष एवं सिंचाई विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन