आंधी तूफान से पेड़ गिरे, आवागमन बाधित

तूफान थमने के बाद स्थिति सामान्य होने लगी और लोगों ने राहत की सांस ली
वीरपुर. इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर में बुधवार की शाम करीब छह बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली. तेज आंधी और तूफान के साथ हुई भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए. वीरपुर नगर क्षेत्र के कई वार्डों को जोड़ने वाले रास्ते बाधित हो गए. जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. करीब एक घंटे तक स्थिति प्रभावित रही. इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली की जोरदार गरज ने लोगों को भयभीत कर दिया. लगभग 20 मिनट तक चले आंधी-तूफान के बाद तेज बारिश शुरू हुई. जिससे मौसम में ठंडक तो आई लेकिन लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं. हालांकि तूफान थमने के बाद स्थिति सामान्य होने लगी और लोगों ने राहत की सांस ली. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गिरे पेड़ों को हटाकर रास्तों को सुचारू करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










