आंधी-बारिश से पेड़ गिरे, विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
आंधी-बारिश से पेड़ गिरे, विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित

प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है

विज्ञापन

निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार की रात तेज हवा के साथ हुई भारी बारिश से कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. कई पेड़ घरों पर गिरने से लोगों को नुकसान हुआ. इस तेज आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही. कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक मौसम बदलने से उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला. हालांकि प्रशासन और लोगों द्वारा गिरे हुए पेड़ों को हटाने और रास्तों को साफ कराने का काम शुरू कर दिया गया है. साथ ही प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन