किशनपुर बाजार में अतिक्रमण से आवागमन मुश्किल, रोज लग रहा जाम

Updated:
विज्ञापन
किशनपुर बाजार में अतिक्रमण से आवागमन मुश्किल, रोज लग रहा जाम

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है

विज्ञापन

– सड़क किनारे फैला कारोबार, ठेले और वाहनों की भीड़ से पैदल चलना भी हुआ मुश्किल किशनपुर. किशनपुर बाजार स्थित नेशनल हाईवे अतिक्रमण की चपेट में है. सड़क के दोनों किनारों पर व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण मार्ग लगातार पतला होता जा रहा है, जिससे प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे के दोनों ओर करीब 40 फीट की दूरी पर व्यापारिक प्रतिष्ठान स्थित है, लेकिन दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के सामने काफी आगे तक सामान फैलाकर रखते हैं. इसके बाद ग्राहक अपने वाहन सड़क तक खड़ा कर देते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई और कम हो जाती है. स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब बचे हुए स्थान पर सब्जी, फल एवं अन्य सामान के ठेले लग जाते हैं. इसके अलावा ऑटो और रिक्शा चालक भी सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारी का इंतजार करते रहते हैं. ऐसे में सड़क पर पैदल चलना भी लोगों के लिए चुनौती बन जाता है. बढ़ते ट्रैफिक और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है. जाम के कारण आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे, मरीजों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन