SUPAUL NEWS : ट्रैक्टर पलटने से चालक सह वार्ड पंच की मौत, घर में मचा कोहराम
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

छातापुर थानाक्षेत्र के रामपुर वार्ड संख्या एक निवासी 50 वर्षीय वार्ड पंच सुशील कुमार मुखिया उर्फ कारी की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई.
विज्ञापन
छातापुर (सुपौल) से संजय कुमार पप्पू की रिपोर्ट :
छातापुर थानाक्षेत्र के रामपुर वार्ड संख्या एक निवासी 50 वर्षीय वार्ड पंच सुशील कुमार मुखिया उर्फ कारी की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई, रविवार पूर्वाहन हुई इस घटना के बाद पत्नी अनिता देवी सहित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जानकारी के बाद मुखिया प्रतिनिधि मो हासिम, पैक्स अध्यक्ष ललन भुस्कूलिया, पंसस भवेश कुमार यादव सहित कई लोग मृतक के घर पहूंचे और असामयिक हुई मौत पर दुख व्यक्त करते परिजनों को ढांढस बंधाया, परिजनों ने बताया कि वार्ड पंच अपना ट्रैक्टर स्वयं चलाकर मकई का घास लाने खेत गये थे, जाने के क्रम में एक गड्ढे के पास दूर्भाग्यवश ट्रैक्टर पलट गया, आसपास के लोग वहां पहूंचे और ट्रैक्टर के नीचे से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी, सुचना के बाद पुअनि संदीप कुमार पुलिस बल के साथ स्थल पर पहूंचे और घटना की जानकारी ली, पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर आगे की कार्रवाई में जूटी हुई थी, लोगों ने बताया कि मृतक को दो पुत्र 25 वर्षीय सौरभ और 22 वर्षीय गौरव है, दोनों पुत्र रोजी रोजगार के लिए बाहरी प्रदेश में है, सोमवार शाम तक दोनों पुत्र के घर पहूंचने की उम्मीद है, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जायेगाप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










