ePaper

मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, डीलर समेत 103 लोगों ने शौचालय निर्माण के लिए दो-दो योजना का लिया लाभ

Updated at : 12 Aug 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

शौचालय निर्माण के लिए दो-दो योजना का लिया लाभ

विज्ञापन

दिनों के अंदर राशि वापस करने का दिया अल्टीमेटम

त्रिवेणीगंज

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में कुल 103 लोगों ने शौचालय निर्माण के लिए सरकार के दो-दो योजनाओं का लाभ लेकर सरकार को 12 लाख 36 हजार रुपए का चुना लगाया है. इसमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और डीलर भी शामिल है. अब प्रखंड विकास पदाधिकारी त्रिवेणीगंज ने सभी को पत्र भेजकर राशि लौटाने का 07 दिनों का समय दिया है. राशि नहीं लौटाने की स्थिति में सबों पर प्राथमिकी दर्ज करने और नीलाम पत्र वाद दायर करने की बात कही है.

दरअसल, प्रखंड क्षेत्र के गोनहा पंचायत के 15, कोरियापट्टी पूरब के 13, जदिया के 12, परसागढी दक्षिण के 2, डपरखा के 8, कोरियापट्टी पश्चिम के 17, पिलवाहा के 12, बरहकुड़वा के 4, गुड़िया के 4, बघेली के 1, हरिहरपट्टी 8, कुशहा के 5 और मिरजावा पंचायत के 2 कुल 103 लोगों द्वारा पहले तो बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 10 हजार रुपए शौचालय निर्माण हेतु प्रोत्साहन राशि का उठाव किया गया था. उसके बाद पूर्व में योजना का लाभ लिए जाने संबंधी तथ्य को छुपाकर इन्हीं लोगों ने फिर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत 12 हजार रुपए शौचालय निमार्ण की प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सरकार एवं संबंधित विभाग को कुल 12 लाख 36 हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया है. दो-दो बार लाभ लेने वालों में प्रखंड क्षेत्र के पिलुवाहा पंचायत की मुखिया किरण देवी, हरिहरपट्टी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अशोक कुमार यादव, गुड़िया पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता महेश्वर दास भी शामिल हैं.

उप विकास आयुक्त सह उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति सुपौल को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के राज्य समन्वयक सह विशेष कार्य पदाधिकारी ने जब पत्र जारी कर बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण समिति के आलोक में बिहार कोसी बाढ़ समुथान परियोजना अंतर्गत निर्मित शौचालय के पुनः जांच को कहा तब जाकर इस मामले से पर्दा उठा और उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित कर कार्यवाही के लिए निदेशित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन