ePaper

गोहाल में बंधे दो मवेशी की चोरी

Updated at : 18 Nov 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
गोहाल में बंधे दो मवेशी की चोरी

मंगलवार सुबह मवेशी गायब मिलने पर उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला

विज्ञापन

जदिया. थाना क्षेत्र के परसागढ़ी उत्तर पंचायत में मवेशी चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी नारायण मेहता की दो मवेशी की चोरी हो गयी. पीड़ित नारायण मेहता ने बताया कि सोमवार की देर रात चोर उनके घर के पास बने मवेशी घर से दो मवेशी चोरी कर ले गए. मंगलवार सुबह मवेशी गायब मिलने पर उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. उधर, लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन