ePaper

दुकान से साढ़े तीन लाख के सामान की चोरी

Updated at : 07 Apr 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
दुकान से साढ़े तीन लाख के सामान की चोरी

थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के वंशी चौक स्थित एक बाइक स्पेयर्स पार्ट्स व रिपेयरिंग दुकान में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना का खुलासा तब हुआ, जब सोमवार की सुबह करीब सात बजे दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा और टूटा हुआ ताला व बिखरा हुआ सामान देखकर दंग रह गया. पीड़ित दुकानदार थाना क्षेत्र के लतौना वार्ड नंबर 14 निवासी मो रसूल ने बताया कि वंशी चौक पर बाइक स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान है. जिसे रोज की तरह रविवार रात लगभग 9 बजे बंद करके अपने घर चला गया था. सुबह जब दुकान पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला और भीतर रखा माल अस्त-व्यस्त था. पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकान से साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी की है. चोरों ने दुकान की शटर काटकर रखे बाइक के अलग-अलग कंपनियों के 80 पीस नए टायर, 50 पीस ट्यूब, अलग-अलग कंपनी के मोबिल के 04 कार्टून, गाड़ी धोने वाला एक वाशिंग मशीन और ट्रैक्टर का बड़ा वाला 4 पीस टायर चोरी की है. चोरी किए गए उक्त सामानों की कीमत साढ़े तीन लाख रुपए है. पीड़ित ने बताया कि हाल में ही दुकान में पूंजी लगाने के लिए बंधन बैंक से डेढ़ लाख रुपए लोन लिए हैं और बीती रात अज्ञात चोरों की करतूत ने कमर तोड़ दिया है. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस सोमवार सुबह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं, जल्द ही इसका उद्भेदन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन