मिठाई दुकान से नकदी समेत सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
मिठाई दुकान से नकदी समेत सामान की चोरी

सूचना के बाद एएसएचओ मो शाहिद मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना किया

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय बाजार में शनिवार की रात चोरों ने दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में सुरेश मुखिया के जलपान की दुकान से गल्ले में रखे नगदी 25 सौ रुपये के अलावे कई कोलड्रींग्स की बोतल व महंगी मिठाई चुराकर ले गये. वहीं मो तबरेज के पान की गुमटी का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर नाकाम रहे. सूचना के बाद एएसएचओ मो शाहिद मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना किया. उन्होंने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है. बताया कि सूखा नशा सेवन करने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. जिसके कारण चोरी व छिनतई की छोटी-छोटी घटनाएं बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन