ePaper

जिले का तापमान हुआ 31.01 डिग्री सेल्सियस : तेज धूप से तपने लगी धरती

Updated at : 03 May 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
जिले का तापमान हुआ 31.01 डिग्री सेल्सियस : तेज धूप से तपने लगी धरती

घर से निकलने से लोग कर रहे परहेज

विज्ञापन

– घर से निकलने से लोग कर रहे परहेज सुपौल. इन दिनों भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सुबह 10 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है. आदमी के साथ भीषण गर्मी में जानवर भी बेहाल हैं. जानवर प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आते हैं. चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. कड़ी धूप की वजह से लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं. सुबह में धूप खिलने के साथ ही आसमान से आग निकलने लगता है. जिसके तपिश से लोग परेशान रह रहे हैं. तापमान में लगातार हो रही वृद्धि ने लोगों को झुलसा दिया है. गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है. दिन के समय में चलने वाली लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दिया है. गर्म हवाओं के कारण लोगों का शरीर झुलस रहा है. लोग पूरे शरीर को कपड़ों से ढककर घरों से निकलने को मजबूर हैं. गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही दिन के समय शहर व गांवों की सड़क व गलियां सुनसान हो जाती है. गलियों में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आते हैं. भीषण गर्मी व तेज गति से चल रही गर्म हवाओं में सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को आ रही है. ठंडे पेय पदार्थ की दुकानों पर भीड़ शहर में बढ़ती गर्मी के कारण ठंडे पेय पदार्थ दुकानों पर भीड़ लग रही है. आम जूस से लेकर कोल्डड्रिंक की बिक्री बढ़ गई है. लस्सी की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखी जा रही है. वहीं गन्ने का जूस जैसे पेय पदार्थों सहित ठंडक पहुंचाने वाले तरबूत, खीरा, ककड़ी आदि की बिक्री बढ़ गई है. धूप और लू से बचने के लिए लोग इन पदार्थों का सेवन खूब कर रहे हैं. इसके अलावे बेल का शरबत से लोग अपने आप का बचाव कर रहे हैं. सुबह सात बजे से ही रौद्र रूप दिखा रहे सूर्यदेव सुबह सात बजे से ही कड़ी धूप का असर शुरू हो जाता है. दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव अपना रौद्र रूप दिखाने लगते हैं. 10-11 बजते-बजते धरती तपने लगती है और धूप से शरीर जलने लगता है. ऐसे में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. इस कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है. बाजार की चहल-पहल भी गायब हो जाती है. धूप और लू के कारण लोग शाम पांच बजे के बाद ही बाहर निकलना पसंद करते हैं. दो दिन बाद तापमान बढ़ने की है उम्मीद दो दिन बाद सोमवार व मंगलवार को चक्रवात होने की संभावना है. अगवानपुर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक देवन कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार को 31.07 डिग्री तापमान है. इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन