दो वर्ष पूर्व ध्वस्त एप्रोज पथ का नहीं हुआ मरम्मत, आवागमन में हो रही भारी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया साल 2018 में मनरेगा योजना से सड़क पर मिट्टी भराई कार्य किया गया था

विज्ञापन

किशनपुर. सुखासन पंचायत के वार्ड नंबर 12 में अब तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है. इसके कारण आज भी लोग कच्ची सड़क से आवागमन करते हैं. यह सड़क सुखासन पैक्स गोदाम से मेहासिमर उप शाखा नहर तक जाती है. ग्रामीणों ने बताया साल 2018 में मनरेगा योजना से सड़क पर मिट्टी भराई कार्य किया गया था. इसके बाद से सड़क का दोबारा निर्माण नहीं कराया गया. इसके कारण लोग आज भी कच्ची सड़क से ही आवागमन करते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इसी सड़क में साल 2018 में पुल बनाया गया था, लेकिन साल 2024 में मूसलाधार बारिश में सड़क के ऊपर से पानी की तेज धारा बहने लगी थी. इसके कारण कच्ची सड़क व पुल की एप्रोच ध्वस्त हो गई. ध्वस्त सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई गई. लेकिन किसी ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों ने बताया कि हर साल बारिश के मौसम में ध्वस्त पुल पर पानी जमा हो जाता है. इसके कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है. बरसात के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी पिंकी कुमारी ने बताया कि जांच कराकर कार्य प्रारंभ किया जायेगा.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन