माता के जयकारे व भक्ति गीतों से गुंजायमान हो रहा वातावरण

Updated:
विज्ञापन

संध्याकाल के पुष्पांजलि में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हु

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सोमवार को कलश स्थापन के साथ ही शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गया. संध्याकाल के पुष्पांजलि में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. देवी दुर्गा से सुख समृद्धि व शांति की कामना की. 10 दिवसीय पूजा आयोजन की भव्य रूप से तैयारी की गई है. आकर्षक पांडाल का निर्माण किया गया है. दुर्गा मंदिर सहित पूरे बाजार में रौशनी व पताके की सजावट से रौनक बना हुआ है. पूजा पांडाल में मंत्रोच्चारण, दुर्गापाठ, माता के जयकारे और गीतों की शोर से वातावरण गुंजायमान हो रहा है. वहीं श्रद्धालुजन भक्तिभाव में डूब गये हैं. नवरात्र करने वाले माता भक्तों ने श्रद्धा व उल्लास के साथ पूजा अर्चना कर सोमवार से अपना उपवास आरंभ किया. कई श्रद्धालुओं के द्वारा अपने घर विधि विधान पूर्वक कलश की स्थापना की गई है. प्रखंड क्षेत्र के महद्दीपुर बाजार, चुन्नी, डहरिया, लालपुर, मकुरजा हाट, लालगंज तिलाठी, परियाही सहित कई स्थानों पर अवस्थित दुर्गा मंदिर में देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया जा रहा है. प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर आमजनों के बीच उमंग व उत्साह का माहौल है. इधर त्रिवेणीगंज अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व में बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, सीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद झा अपने कनीय पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ विधि व्यवस्था संधारण में तत्पर बने हैं. अनुमंडल प्रशासन के द्वारा सभी पूजा स्थलों पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन