चार पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति ठप, 140 रुपये प्रति लीटर तक खरीदने को ग्राहक मजबूर

Updated:
विज्ञापन
चार पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति ठप, 140 रुपये प्रति लीटर तक खरीदने को ग्राहक मजबूर

शुक्रवार शाम से ही इन चारों पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थिति चिंताजनक बन गई है

विज्ञापन

वीरपुर. अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के हृदयनगर, खूंटाहा और भीमनगर क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत से लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार शाम से ही इन चारों पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थिति चिंताजनक बन गई है. ईंधन की कमी के बीच ब्लैक मार्केटिंग तेजी से बढ़ गई है. पेट्रोल पंपों के आसपास कुछ दुकानों में पेट्रोल 130 से 140 रुपये प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है, जिससे आम लोग ऊंचे दाम चुकाने को मजबूर हैं. हृदयनगर स्थित एक चाय-पान दुकान पर शनिवार को लोगों ने 140 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल खरीदते हुए सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले गैस की किल्लत और अब पेट्रोल की कमी ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी हैं. एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित सेल्स मैनेजर से जानकारी ली जा रही है कि आखिर किन कारणों से पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति बाधित हुई है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन