सुपौल में महिला ओपीडी से इमरजेंसी तक सभी विभागों में डॉक्टर तैनात, सिर्फ ₹2 में पंजीयन
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 22 May 2026 7:20 AM
Mandi Bhav
Supaul Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल सुपौल में सोमवार को मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.
Supaul Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल सुपौल में सोमवार को ओपीडी सेवाओं को लेकर व्यापक तैयारी की गयी है. अस्पताल प्रशासन ने सामान्य ओपीडी, महिला रोग, बाल रोग, सर्जिकल, नेत्र और ऑर्थो समेत सभी विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की है. खास बात यह है कि मरीजों का पंजीयन मात्र दो रुपये में किया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है.
सुबह से ही मरीजों की भीड़, डॉक्टरों की पूरी टीम सक्रिय
सदर अस्पताल सुपौल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. इसे देखते हुए सोमवार को जेनरल ओपीडी में डॉ चंदन कुमार और डॉ शशि रंजन की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं बाल रोग विभाग में डॉ सिद्धार्थ कुमार बच्चों का इलाज करेंगे.
महिला मरीजों के लिए महिला ओपीडी में डॉ रचना रानी की तैनाती की गयी है. इसके अलावा डेंटल ओपीडी में डॉ पूजा भारती और नेत्र रोग विभाग में डॉ जाहिद अख्तर मरीजों को परामर्श देंगे.
सर्जिकल और ऑर्थो विभाग में भी विशेष व्यवस्था
अस्पताल प्रशासन ने सर्जिकल ओपीडी में डॉ विमल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि अर्थो ओपीडी में डॉ बीएन भारती मरीजों की जांच करेंगे. अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए डॉ रंजीत कुमार उपलब्ध रहेंगे.
अस्पताल सूत्रों के अनुसार ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. ऐसे में मरीजों को समय पर पहुंचकर पंजीयन कराने की सलाह दी गयी है.
इमरजेंसी सेवा 24 घंटे अलर्ट मोड पर
सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा को तीन शिफ्टों में बांटा गया है ताकि किसी भी समय आने वाले मरीजों को इलाज मिल सके. सुबह से लेकर रात और फिर सुबह तक डॉक्टरों की अलग-अलग ड्यूटी तय की गयी है.
लेबर रूम और सी-सेक्शन के लिए डॉ विमल कुमार ऑनकॉल रहेंगे, जिससे प्रसव संबंधी आपात स्थिति में तत्काल इलाज संभव हो सके.
कम शुल्क में बेहतर इलाज की कोशिश
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कम पंजीयन शुल्क और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से आम मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है. यही वजह है कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं.
Also Read: रोहतास में अपराधियों का तांडव, स्कूल डायरेक्टर को उठा ले गए किडनैपर, 24 घंटे से कोई खोज खबर नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










