बजरंग चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, नई बाइक की सर्विसिंग कर लौट रहा था घर

Updated:
विज्ञापन
साइड लेने के क्रम में ट्रक के चक्के के नीचे आया बाइक सवार, मौके पर हो गई दर्दनाक मौत

दुर्घटना स्थल पर जूटी भीड

सुपौल मुख्यालय के बजरंग चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की जान चली गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया.

विज्ञापन

Supaul Road Accident: सुपौल मुख्यालय स्थित बजरंग चौक के समीप सोमवार अपराह्न एसएच-91 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत वार्ड संख्या-9 निवासी 25 वर्षीय अरुण कुमार, पिता कैलू यादव के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी.

बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरुण कुमार अपनी नई बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए हीरो शोरूम आए थे. सर्विसिंग के बाद वह अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बजरंग चौक के पास उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर जा रहे बालू लदे ट्रक से साइड लेने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई. देखते ही देखते वह ट्रक की चपेट में आ गए और सिर ट्रक के चक्के के नीचे आ जाने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

भाग रहे ट्रक को लोगों ने घेरा

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया और चालक को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.

पुलिस ने ट्रक और चालक को लिया कब्जे में

सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष प्रमोद झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक (बीआर 31 जीसी 5013) और उसके चालक को कब्जे में ले लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई.

परिजनों में मचा कोहराम

Supaul Road Accident: मृतक की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर की गई. पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यालय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, डहरिया मुखिया संजीत कुमार चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार हजारी, राजद नेता डॉ. विपीन कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


विज्ञापन
संजय कुमार पप्पू

लेखक के बारे में

By संजय कुमार पप्पू

संजय कुमार पप्पू प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. छातापुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन