सुपौल में लंबित मामलों के तुरंत निपटारे पर DM सख्त, जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network
Supaul News: सुपौल में जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर जोर दिया. उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और 'सहयोग पोर्टल' पर प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए.
Supaul News: सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया, जबकि जिले से बाहर पदस्थापित अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया।
लंबित मामलों के जल्द निपटारे का निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी ने न्यायालय से संबंधित लंबित वाद, दाखिल-खारिज के लंबित मामलों, जिला जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों तथा जन संवाद कार्यक्रम के तहत मिले आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
डीएम ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंचना चाहिए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
'सहयोग पोर्टल' पर प्राप्त आवेदनों पर विशेष जोर
बैठक के दौरान 'सहयोग पोर्टल' पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता से जुड़े सभी ऑनलाइन आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
वीसी के माध्यम से जुड़े अधिकारी
बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं बाहर पदस्थापित अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में भाग लिया।
Supaul News: बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) मो. तारीक, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश कुमार, जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










