सुपौल में नवाचार कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन पर शिक्षिका अंशु कुमारी सम्मानित

सम्मान समारोह में शिक्षिका अंशु कुमारी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करते डीएम सावन कुमार
Supaul news: समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सावन कुमार थे. उन्होंने शिक्षिका अंशु कुमारी सहित जिले के कई शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
डीएम सावन कुमार ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर किया सम्मानित
वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:
Supaul news: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में “द बिहार टीचर्स” के बैनर तले आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लालपुर, भीमनगर की शिक्षिका अंशु कुमारी को सम्मानित किया गया. इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सावन कुमार थे. उन्होंने शिक्षिका अंशु कुमारी सहित जिले के कई शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार गुप्ता एवं अन्य शिक्षकों ने भी अंशु कुमारी को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की. प्रधानाध्यापक ने बताया कि डीवीटी के तहत आयोजित नवाचार कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया था. इस कार्यक्रम में अंशु कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया.
उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के लिए गर्व की बात है. इससे अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










