सदर अस्पताल सुपौल में आज इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल सुपौल में आज इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी

प्रतीकात्मक तस्वीर

Supaul news: ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. जेनरल ओपीडी में डॉ सरोज कुमार और डॉ शशि रंजन मरीजों का इलाज करेंगे. बाल रोग विभाग में डॉ विद्यासागर, डेंटल ओपीडी में डॉ पूजा भारती तथा सर्जिकल ओपीडी में डॉ एएसपी सिन्हा की ड्यूटी लगाई गई है.

विज्ञापन

सुपौल से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

Supaul news: सदर अस्पताल सुपौल में गुरुवार को ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गई है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों का पंजीयन शुल्क 2 रुपये निर्धारित किया गया है.

ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. जेनरल ओपीडी में डॉ सरोज कुमार और डॉ शशि रंजन मरीजों का इलाज करेंगे. बाल रोग विभाग में डॉ विद्यासागर, डेंटल ओपीडी में डॉ पूजा भारती तथा सर्जिकल ओपीडी में डॉ एएसपी सिन्हा की ड्यूटी लगाई गई है.

इसके अलावा अर्थो ओपीडी में डॉ बीएन भारती, अल्ट्रासाउंड के लिए डॉ रंजीत कुमार और महिला ओपीडी में डॉ नूतन वर्मा मरीजों को सेवा देंगी.

इमरजेंसी सेवा के तहत सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ आलोक कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ पवन कुमार तथा रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ एसबी चौधरी की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

लेबर रूम और सी-सेक्शन के लिए डॉ नूतन वर्मा ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगी.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन