बिहार के इस जिले को नए साल पर दो-दो नए रेलवे जंक्शन की सौगात, सहरसा-दरभंगा तक का सफर होगा आसान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Jan 2026 5:22 PM
सांकेतिक फोटो
Supaul New Railway Junctions: 2026 में सुपौल जिले को दो नए रेलवे जंक्शन मिलने की उम्मीद है. बैजनाथपुर अन्दौली और न्यू झाझा में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. रेल बाईपास से सहरसा-दरभंगा जाना आसान होगा और कोसी-सीमांचल को सुविधा मिलेगी.
Supaul New Railway Junctions: बिहार के सुपौल को नए साल में बड़ी सौगात मिली है. सुपौल को दो नए रेलवे जंक्शन मिलने की संभावना है. बैजनाथपुर अन्दौली और न्यू झाझा में जंक्शन निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और दोनों ही स्थानों पर काम लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है.
क्या बोले अधिकारी
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि परियोजनाओं के पूरा होने से कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. रेल बाईपास तैयार होते ही सहरसा से दरभंगा के बीच ट्रेनों का संचालन आसान हो जाएगा. अभी ट्रेनों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, लेकिन बाईपास बनने के बाद समय की बचत होगी.
यात्रियों को होगी सुविधा
नई रेल लाइन पर पहले मालगाड़ियों का परिचालन शुरू करने की योजना है. इसके सफल संचालन के बाद लंबी दूरी की यात्री ट्रेनों को चलाया जाएगा. इससे न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा.
न्यू झाझा जंक्शन पर प्लेटफॉर्म निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. रेल पटरी बिछाने का काम भी तेज गति से चल रहा है. अधिकारियों का अनुमान है कि जनवरी महीने तक न्यू झाझा से बैजनाथपुर अन्दौली के बीच रेल लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सुपौल को मिलेगी नई पहचान
इसके बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा निरीक्षण कराया जाएगा. सीआरएस से मंजूरी मिलने के बाद ट्रेन परिचालन शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. रेल बाईपास के चालू होने से खासतौर पर लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में बड़ा सुधार होगा.
यदि बैजनाथपुर अन्दौली और न्यू झाझा को औपचारिक रूप से जंक्शन का दर्जा मिल जाता है, तो सुपौल जिले को नई पहचान मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 6 से 9 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
बिहार में शीत लहर का कहर, ठंड से कांप रहा पूरा प्रदेश, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










