सीमावर्ती क्षेत्र के सीएसपी केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, संचालकों में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

सीएसपी की जांच करते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में सोमवार को ग्राहक सेवा केंद्रों (सीएसपी) पर विशेष जांच अभियान चलाया गया. एसडीएम ने नियमों का सख्ती से पालन करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अवैध केंद्रों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

सुपौल : भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों समेत वीरपुर अनुमंडल में सोमवार को एसडीएम विनय कुमार के निर्देश पर विभिन्न ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पर विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस ने सीएसपी केंद्रों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों, बैंकिंग कार्य प्रणाली और ग्राहकों को दी जा रही सेवाओं की जांच की.

विज्ञापन

बैंकिंग नियमों के पालन का दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सीएसपी संचालकों को सभी बैंकिंग नियमों का सख्ती से पालन करने, ग्राहकों से निर्धारित शुल्क ही लेने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी या अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

लेन-देन में पारदर्शिता रखने की हिदायत

एसडीएम ने सभी संचालकों को आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखने और प्रत्येक लेन-देन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के सीएसपी संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही.

अवैध केंद्रों पर होगी कार्रवाई

एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित अवैध सीएसपी केंद्रों तथा अवैध रूप से रुपये के लेन-देन का कारोबार करने वाले स्थानों की पहचान की जा रही है. ऐसे मामलों में विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि आम लोगों को सुरक्षित और पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार का जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन