जीविका की दीदियों को मिला 16 करोड़ रुपये का ऋण, स्वरोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

मैगा कैंप में करोड का चेक सौंपते अतिथिगण | Prabhat Khabar Network
बंधन बैंक्वेट हॉल में एसबीआई और जीविका ने मिलकर मेगा डिस्बर्समेंट कैंप का आयोजन किया. इस शिविर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार और लघु उद्यमों के लिए 16 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई. यह कदम ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.
सुपौल : मुख्यालय स्थित बंधन बैंक्वेट हॉल में सोमवार को जीविका एवं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के संयुक्त तत्वावधान में मेगा डिस्बर्समेंट कैंप का आयोजन किया गया. शिविर में स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को स्वरोजगार, लघु उद्यम एवं आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई.
एसबीआई के माध्यम से वितरित किए गए 16 करोड़ रुपये
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपीएम बैंक लिंकेज पुष्पेंद्र तिवारी, जीविका सुपौल के जिला परियोजना प्रबंधक दीपक कुमार, एसबीआई के उप महाप्रबंधक एस.एस. मीणा तथा क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार उपस्थित रहे. इस दौरान एसबीआई छातापुर शाखा के माध्यम से विभिन्न जीविका स्वयं सहायता समूहों को कुल 16 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया.
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर
अतिथियों ने कहा कि यह वित्तीय सहायता कृषि, पशुपालन, सूक्ष्म व्यापार, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इससे ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगी. उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं लघु उद्यमों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है.
बैंक लिंकेज कार्यक्रम की सराहना
अतिथियों ने जीविका एवं एसबीआई की साझेदारी की सराहना करते हुए कहा कि बैंक लिंकेज कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और राज्य सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रभावी साबित हो रहा है.
कार्यक्रम में एसबीआई शाखा प्रबंधक महेश कुमार भारती, बीपीएम रमाकांत मंडल, सूक्ष्म वित्त प्रबंधक रूपाली कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक रविशंकर कुमार एवं राहुल कश्यप, सामुदायिक समन्वयक सुरेंद्र कुमार, खुशबू कुमारी, रूपम कुमारी, उद्यानंद मंडल, बिंदेश्वरी मुखिया, चंद्रशेखर कुमार, मंजू देवी, अंजनी कुमारी, मनोहर कुमार, लेखपाल चंद्रभूषण ठाकुर सहित अन्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की दीदियां उपस्थित रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार पप्पू
संजय कुमार पप्पू प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. छातापुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










