सबजज अमित गौरव को भावभीनी विदाई, अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

न्यायिक दंडाधिकारी का स्वागत करते अधिवक्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

व्यवहार न्यायालय में सेवा दे रहे सबजज अमित गौरव को एक भावभीनी विदाई दी गई. अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

विज्ञापन

सुपौल : व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित विधिज्ञ संघ के पुस्तकालय भवन में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राण ने की.

विज्ञापन

समारोह में व्यवहार न्यायालय में पिछले लगभग डेढ़ वर्षों से न्यायिक सेवा दे रहे सबजज सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित गौरव को स्थानांतरण के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई. इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.

कार्यशैली और व्यवहार की हुई सराहना

वक्ताओं ने कहा कि न्यायिक पदाधिकारी अमित गौरव ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्मठता, निष्पक्षता और कार्य के प्रति समर्पण का परिचय दिया. उनके प्रयासों से न्यायालय के कार्यों के निष्पादन में तेजी आई. उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यकुशलता से अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों के बीच विशेष पहचान बनाई.

विधिज्ञ संघ के सचिव एसपी मंडल ने कहा कि अमित गौरव ने अपने लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में प्रत्येक दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी न्यायिक सेवा में इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहें.

बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम आर रहमान, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राण, सचिव एसपी मंडल, श्यामानंद मिश्र, संरक्षक राज नारायण देव, किसन प्रसाद यादव, रामचंद्र प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष, अशोक झा, गिरीश गुप्ता, अरविंद प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव विजय कुमार सिंह, प्रभाकर सिंह, सत्यनारायण साह, मृत्युंजय सिंह, अनिल झा, रोमा कुमारी, चंद्रशेखर बर्मा, राजेश सिंह, विष्णुदेव बाहरखेर, अशोक खेरवार, नागेश्वर यादव, जयगणेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन