सुपौल में बिजली परियोजनाओं की समीक्षा, सांसद दिलेश्वर कामैत ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली

Updated:
विज्ञापन
जिला विद्युत समिति की बैठक

जिला विद्युत समिति की बैठक

Supaul News: सुपौल में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक में सांसद दिलेश्वर कामैत ने बिजली परियोजनाओं की समीक्षा की. अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Supaul News: सुपौल में बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में जिला स्तरीय विद्युत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सांसद दिलेश्वर कामैत ने की. बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विद्युत परियोजनाओं, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता, नए सबस्टेशन, आरडीएसएस योजना और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. सांसद ने अधिकारियों को सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

आरडीएसएस और नई बिजली परियोजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में सांसद ने आरडीएसएस योजना के तहत नई विद्युत लाइन के निर्माण और नए विद्युत शक्ति उपकेंद्रों की स्थापना की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए आधारभूत संरचना को समय पर मजबूत करना आवश्यक है.

इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क सोलर योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई.

समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

सांसद दिलेश्वर कामैत ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए.

उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं की पहचान कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को भी कहा.

उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा देने पर जोर

बैठक में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता, अनुरक्षण कार्य, नई परियोजनाओं की आवश्यकता और उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

सांसद ने कहा कि बिजली केवल एक बुनियादी सुविधा नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग के विकास का महत्वपूर्ण आधार है. इसलिए उपभोक्ताओं को सुरक्षित, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

Supaul News: कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानी सरदार, जिलाधिकारी एवं जिला विद्युत समिति के संयोजक सावन कुमार, उप विकास आयुक्त सारा असरफ, विद्युत अधीक्षण अभियंता सह सदस्य सचिव संतोष कुमार, वरीय प्रबंधक (राजस्व) दीपक कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता धनंजय कुमार सिंह सहित जिले के सभी सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंता तथा कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

जिले की बिजली व्यवस्था को मिलेगा नया बल

बैठक के अंत में सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी विद्युत योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि योजनाएं समय पर पूरी होने से जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा मिलेगी. साथ ही विद्युत संरचना मजबूत होने से भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय और सुचारु हो सकेगी.

Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल

Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन