सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

थाना क्षेत्र के एनएच 57 स्थित बौराहा पैक्स गोदाम के समीप सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गयी
किशनपुर. थाना क्षेत्र के एनएच 57 स्थित बौराहा पैक्स गोदाम के समीप सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि बौराहा पंचायत के वार्ड 07 अरहा गांव निवासी विशंभर यादव के पुत्र 15 वर्षीय भूषण कुमार रविवार को सुपौल से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बौराहा पैक्स गोदाम के समीप सड़क दुर्घटना में उसकी म��त हो गयी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के पिता विशंभर यादव ने बताया कि दो माह पहले सुपौल में पढ़ाई करने के लिए गया हुआ था. उन्होंने कहा कि उसके पुत्र भूषण कुमार का नामांकन महादेव उच्च विद्यालय नोआबाखर में वर्ग 10 क्लास में था. कहा कि सोमवार से उसके विद्यालय में मासिक परीक्षा प्रारंभ होने वाला था. मासिक परीक्षा देने के लिए वे सुपौल से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान उसकी मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. मृतक तीन भाई थे. बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता राधा देवी का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि परिजनों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. जहां पंचायत के प्रतिनिधि के समक्ष आवेदन देकर कहा कि लाश का पोस्टमार्टम नहीं करना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










