ePaper

आंधी और बारिश ने मचाई भारी तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Updated at : 28 Apr 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
आंधी और बारिश ने मचाई भारी तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त

फीडरों में फॉल्ट होने के कारण बिजली सेवा कुछ क्षेत्रों में अभी भी प्रभावित है.

विज्ञापन

बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बीते रविवार की देर रात अचानक आई आंधी और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई. तेज हवाओं और मूसलधार वर्षा ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया. किसानों के लिए यह प्राकृतिक आपदा काफी भारी साबित हुई. खेतों में तैयार मक्का की फसलें बारिश से बर्बाद हो गईं, वहीं आंधी ने फसलों के साथ-साथ आम के पेड़ों पर लगे टिकुलों को भी भारी क्षति पहुंचाई. इससे किसानों को व्यापक आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. तेज आंधी के चलते बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई. देर रात से ही कई इलाकों में बिजली सेवा बाधित रही. हालांकि, सोमवार को लगभग 11 बजे बलुआ पीएसएस के अधिकांश फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई. अन्य फीडरों में फॉल्ट होने के कारण बिजली सेवा कुछ क्षेत्रों में अभी भी प्रभावित है. आंधी के कारण वीरपुर–किशनगंज एसएच 91 मार्ग पर सर्वज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल के समीप एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई. स्थिति को देखते हुए, वन विभाग ने सोमवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क से गिरे पेड़ को हटाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से बहाल हो सका. प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने की प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन