प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, निकाला गया भव्य जुलूस

Updated:
विज्ञापन

बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में भव्य जुलूस निकाला गया

विज्ञापन

वीरपुर. चैत्र नवरात्र को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के भीमनगर में स्थापित किए गए प्रतिमाओं का शनिवार की देर शाम विसर्जन कर दिया गया, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में भव्य जुलूस निकाला गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भीमनगर पंचायत के सरपंच सह पूजा कमेटी के अध्यक्ष दुर्गानंद सिंह ने किया. प्रतिमाओं को लेकर जुलूस मंदिर परिसर से निकलकर सहरसा चौक और पेट्रोल पंप के रास्ते वापस भीमनगर नया बाजार और थाना व कस्टम होते हुए एसएसबी चेक पोस्ट पर पहुंची. जिसके बाद सभी प्रतिमाओं को कोसी नदी के कोसी बराज ले जाया गया और विसर्जन किया गया. जुलूस में भारी संख्या महिला और महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस के जवान शामिल थे. भक्ति गीतों पर युवाओं और महिलाओं में खास उत्साह देखा गया. भीमनगर और वीरपुर थाना के पुलिस के पदाधिकारी और जवान भी पूरे जुलूस के दौरान सक्रिय रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन