ePaper

दक्षिणा मांगने गये नाई की कुदाल से काटकर हत्या

Updated at : 03 May 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिणा मांगने गये नाई की कुदाल से काटकर हत्या

एक आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

विज्ञापन

एक आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी छातापुर. थाना क्षेत्र के भट्टावारी गांव में शनिवार की सुबह कुदाल के प्रहार से गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग नाई की उपचार के दौरान मौत हो गयी. मृतक 65 वर्षीय जगदीश ठाकुर झखाड़गढ़ पंचायत के वार्ड संख्या आठ का निवासी था. जगदीश ठाकुर शनिवार सुबह प्रमोद साह के घर दक्षिणा लेने के लिए पहुंचा था, जहां प्रमोद सहित अन्य लोगों ने सिर और कमर के नीचे कुदाल से प्रहार कर दिया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया. विराटनगर से शव छातापुर पहुंचते ही ग्रामीण व परिजन शव के साथ थाना पहुंच गये और आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे. थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर एक अभियुक्त प्रमोद साह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. समाचार प्रेषण तक थाना पर आक्रोशित लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रमोद साह की पुत्री की शादी हुई थी. शादी में अपना काम करने के बाद जगदीश ठाकुर दक्षिणा मांगने गया था. इसी बात पर आक्रोशित प्रमोद व अन्य लोगों ने नाई पर अचानक कुदाल से प्रहार कर दिया. जख्मी ठाकुर को गंभीर अवस्था में तत्काल ही सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया. जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया. जिसके बाद परिजन उपचार के लिए विराटनगर स्थित न्यूरो हॉस्पिटल ले गये. जहां उपचार के दौरान जख्मी ने दम तोड़ दिया. बताया कि कुदाल से प्रहार के बाद साक्ष्य झुपाने की नियत से घटना स्थल पर हुए रक्तस्राव को आरोपितों ने पानी से साफ भी कर दिया. इधर नाई की मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी अरूणा देवी सहित परिवार जनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि एक आरोपित प्रमोद साह को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. शव को पोस्टमार्टम में भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन