कार दुकान में घुसी, दो जख्मी

घटना के दौरान कार को देखकर लोग इधर उधर भागने लगे
वीरपुर. वीरपुर-बलुआ एसएच 91 के बसंतपुर प्रखंड कार्यालय मोड़ के समीप एक अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे लगी दूसरी कार को ठोकर मारते हुए खुली दुकान में घुस गयी. जिससे तत्काल अफरा तफरी का माहौल हो गया. घटना के दौरान कार को देखकर लोग इधर उधर भागने लगे. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जिन्होंने दोनों ही कार को अपने कब्जे में रखा है. घटना के दौरान एक कार सवार व दुकानदार मनीष कुमार को चोटें आयी है. दुकानदार मनीष कुमार ने बताया कि हम अपने दुकान पर थे. इसी बीच तेज गति से एक कार आई जब तक बचना चाहे तब तक कार दुकान के अंदर घुस गई. दुकान में रखे लेपटॉप, फ्रिज, प्रिंटर सब कुछ तोड़ दिया. प्रत्यक्षदर्शी शिव कुमार मेहता ने बताया कि हम अपनी कार को सड़क के किनारा लगाकर एक पानी की बोतल खरीदने आए थे. इसी दौरान एक अनियंत्रित कार उसके कार को ठोकर मारते हुए दुकान के भीतर घुस गया. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि घटना कि जानकारी मिलते ही गश्ती दल को भेजा गया था. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










